जौनपुर : बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र चुना गया

जौनपुर : बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र चुना गया

आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभा सिंह की कर्मठता व लगन से प्रभावित सीडीपीओ ने दी शाबाशी 

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24x7
                                     विकास खंड खुटहन में संचालित 270 आंगनबाड़ी व 37 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को खंड शिक्षा शिक्षाधिकारी अरूण कुमार यादव व सीडीपीओ सरोज सिह ने क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें बड़नपुर और पिलकिछा में अच्छी व्यवस्था देखकर दोनों गॉवों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र चुना गया। बड़नपुर गॉव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभा सिंह की कर्मठता व केंद्र के प्रति समर्पण देखकर सीडीपीओ ने काफी सराहना किया। सीडीपीओ सरोज सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं जो अपने मानदेय के पैसे से केंद्र पर बच्चों के लिए कुर्सी, मेंज, आरो का शुद्ध पानी, तौलिया सहित लगभग सभी सुविधाएं मुहैया करायी है। वे सेवा क्षेत्र में एक आदर्श प्रस्तुत कर रही है। जिनका अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। इनके पति दिग्विजय उर्फ बबलू सिंह भी इनके कार्यो में विशेष योगदान करते है। जिसे गांव के लोग खूब सराहना करते है। केंद्र पर छोटे-छोटे बच्चों ने अंग्रेजी मे गिनती, एबीसीडी सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र उपाध्याय, दिनेश कुमार दुर्गावती, शोभा यादव, शशिकला, किरन यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments