जौनपुर : "तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम... आज के बाद"

जौनपुर : "तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम... आज के बाद"

बदलापुर।
भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
                   स्थानीय नगर पंचायत में पहली मानसून की बारिश में नगर पंचायत के सारे दावों की पोल खुल गई। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह जल भराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में घोर कठिनाई उठानी पड़ रही है। इस क्षेत्र में आने जाने वाले राहगीरों के मुंह से बरबस ही निकल पड़ रहा कि लोग "तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम... आज के बाद"। नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बारिश से जिम्मेदार अधिकारियों की कलई खुल गई है। 
इस सम्बंध में अध्यापक इम्तियाज, राजेश सिंह,  प्रमोद यादव,  संजू जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि अभी भी समय है यदि सक्षम अधिकारी जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने मे युद्धस्तर से लग जाएं तो नगर के लोगों को राहत मिल सकती है।

Comments