आजमगढ़ : विजिलेंस टीम की औचक छापेमारी से मची अफरातफरी, टिकट दलालों की सांसे अटकी

आजमगढ़ : विजिलेंस टीम की औचक छापेमारी से मची अफरातफरी, टिकट दलालों की सांसे अटकी 

मेजवां।
रियायत हुसैन
तहलका 24x7
                                       फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन स्थित टिकट आरक्षण केंद्र पर शुक्रवार की प्रातः विजिलेंस की टीम ने औचक छापेमारी किया। छापेमारी की इस कार्यवाही से स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान खिड़की पर तत्काल टिकट के लिए खड़े दलाल भाग खड़े हुए।
विजिलेंस अधिकारी खुरासन रोड स्थित आरक्षण केंद पर लगभग 11 बजे तत्काल टिकट जारी के दौरान पहुँचे। उन्होने सबसे पहले आरक्षण केन्द्र में तैनात आरक्षण बाबू के रिकार्ड और टिकट ज़ारी फार्मो की गणना किया। आरक्षण से संबंधित अन्य रिकार्ड को भी खंगाला। इस दौरान दराज़ में रखे आरक्षण टिकट से हुई दिन भर की आय की धनराशि का मिलान किया जो सही पाया। टिकट आरक्षण केंद के खिड़की पर खड़े रेल यात्रियों से पूछताछ किया इसके पूर्व लाइन में तत्काल टिकट के लिए लगाने वाले दलाल धीरे से खिसक गये। इसके बाद विजिलेंस अधिकारी यूटीएस (अनारक्षित टिकट) पैनल रूम में टिकट घर में पहुंचे जहां उन्होने टिकट औऱ कैश का मिलान किया। इस दौरान उससे संबंधित कागजातों को देखा। विजिलेंस अधिकारियों की इस कार्यवाही से स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल था। अधिकारी लगभग दो घन्टा तक स्टेशन पर थे।

Comments