जौनपुर : आतंकी संगठन की धमकी पर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर भी चला सघन चेकिंग अभियान
अलकायदा ने दी है रेल गिराने की धमकी, सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी ने की संयुक्त रूप से किया चेकिंग
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
रेलवे को मिले आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा रेल को गिराने की धमकी के मद्देनजर स्थानीय आरपीएफ व जीआरपी पुलिस द्वारा पूरे स्टेशन परिसर की सघन तलाशी ली गयी।
आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार यादव के मुताबिक आतंकी संगठन द्वारा रेलवे को रेल गिराने की धमकी मिली। जिसको सक्रियता में लेते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से बुधवार की सायं 7 बजे से लेकर लगभग 2 घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म सहित कई स्थानों पर सघन चेकिंग किया गया।
इस अवसर पर आरपीएफ प्रभारी संदीप कुमार यादव, जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद सहित सभी जवान मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment