जौनपुर : सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम
बरसठी।संदीप सिंह
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह बाजार स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार की देर शाम सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश गौतम (32) पुत्र जवाहर लाल रात लगभग दस बजे भोजन कर कच्चे मकान के आंगन में लेटने की तैयारी में था कि जहरीले सांप ने उसे डंस लिया, आँगन में चीख़ पुकार की शोरगुल को सुन मौके पर पत्नी व बच्चे दौड़े पड़े। परिजनों के अनुसार पहली बार सांप के काटने के बाद दुबारा महेश की तरफ फिर काटने को झुका और युवक घर से बाहर की तरफ भागा और सांप भी उसी के पीछे भागने लगा। हालत बिगड़ता देख आनन - फानन में गांव वाले झाड़ - फूंक कराकर उसे नज़दीक के एक निजी अस्पताल में ले गए जहाँ उसकी मौत हो गई।
# पति के मौत के बाद पत्नी व बच्चे हुए बेघर
महेश अपने घर मे पत्नी व दो लड़के तीन लड़कियों के साथ रह कर किसी तरह मजदूरी कर परिवार का पेट पलता था। महेश का बड़ा बेटा अभी ग्यारह वर्ष का है। पिता जवाहर लाल व माँ की मौत पहले ही हो गई थी। एक भाई बाहर रहकर कमाता जिसका घर से बहुत कम ही नाता रहता है। पत्नी का सुहाग उजड़ जाने से उसका रो-रो कर हाल - बेहाल है। पत्नी व बच्चो के दर्द को देख ढाढ़स बंधाने पहुंच रहे गांव वालो की भी आँखे आसुओं से तरबतर हो जा रही है।
# पिता के मौत से टूट गए बच्चे
महेश की मौत से उसके पाँचो बच्चे पूरी तरह टूट गए। बड़े बेटे को अपने पिता पर बड़ा नाज था। बच्चो की हर छोटी बड़ी जरूरतों को वह पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करता था। कुदरत ने पिता को छीन कर नन्हे बच्चों को अनाथ कर गुमसुम कर दिया। पत्नी व बच्चों की आखों से आंसुओ का सैलाब बह रहा है। उन्हें चुप कराने वाला खुद ही सिसकने को मजबूर हो जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने राजस्व कर्मियों को दे दिया है।
Comments
Post a Comment