जौनपुर : शाहगंज तहसील क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का करोड़ों का बिल बकाया
विद्युत विभाग के बड़े बकायेदारों में शिक्षा विभाग, संचार विभाग व स्वास्थ्य विभाग अव्वल
तहसील क्षेत्र के 9 विभागों के समस्त कार्यालयों में बड़े बकायेदारों के सूची में सुइथाकलां नम्बर एक
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
तहसील क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों पर विद्युत विभाग का लगभग 2 करोड़ रूपये का बिजली बिल बकाया है। विद्युत बिल के भुगतान के लिए बकायेदार कार्यालयों के जिम्मेदार अधिकारी बिल्कुल ही दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। जबकि आम गरीब जनता के यहाँ बिजली विभाग की "अति सक्रिय जांच टीम" छापे मारी की आड़ में बिजली बिल के संशोधन के नाम पर खूब माल बटोर रही है। आखिर बिजली विभाग के उच्चपदासीन अधिकारियों की निगाहें सरकारी कार्यालयों के बड़े बकायेदारों पर कब जायेगी ? बकायेदार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को विद्युत बिल का भुगतान अपनी जेब से तो नही करना है। विद्युत बिल के रूप में बकाया सरकारी धन आखिर सरकार के ही खजाने में जाना है। उसके बाद भी इस तरह की हीलाहवाली समझ के परे है। वहीँ आमजन के यहाँ विद्युत बिल बकाया रहने पर विभाग द्वारा सख्ती के साथ कनेक्शन काटकर सेटिंग गेटिंग की रूप रेखा तैयार की जाती है। जितनी सख्ती विद्युत विभाग के कर्मी आमजन के साथ दिखते है क्या सरकारी महकमों के बकायेदार कार्यालयों पर भी दिखाएंगे ? जबकि विद्युत विभाग की दोहरी नीति समाज हित में नही है।
"तहलका 24x7" को प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक तहसील क्षेत्र के कुल 9 विभागों के समस्त कार्यालयों पर 1 करोड़ 85 लाख 96 हजार 354 रुपये का विद्युत बिल बकाया है। जिसमें तहसील क्षेत्र के 93 प्राथमिक विद्यालयों पर 85 लाख 81 हजार 584 रुपया बिल बकाया है। जिसमे सबसे ज्यादा क्षेत्र अंतर्गत ताखा पश्चिम गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर 1 लाख 12 हजार 755 रुपया बकाया है। वही क्षेत्र अंतर्गत समस्त दूरसंचार विभाग के कुल 14 केंद्रों पर 30 लाख 52 हजार 536 रुपए बिल बकाया है। जिसमे सबसे ज्यादा बीएसएनएल टावर सरायमोहिउद्दीनपुर पर अकेले 8 लाख 40 हजार 099 रुपये बिल बकाया है। वही कृषि उत्पादन समिति पर कुल बकाया 8 लाख 44 हजार 407 रुपये है। मत्स्य गूजर ताल खेतासराय पर बकाया 5 लाख 81 हजार 887 रुपये है। तहसील क्षेत्र के कुल स्वास्थ्य केंद्रों पर 20 लाख 30 हजार 476 रुपया बकाया है जिसमे सबसे ज्यादा बकाया सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र सुइथाकलां पर 6 लाख 32 हजार 521 रुपये है। तहसील क्षेत्र के समस्त थानों पर कुल 11 लाख 30 हजार 108 रुपया का बिल बकाया है जिसमे सिर्फ सरपतहाँ थाने से सम्बंधित बिल बकाया 3 लाख 84 हजार 604 रूपया बकाया है। तहसील क्षेत्र के दो निरीक्षण भवन पर कुल 4 लाख 37 हजार 652 रूपया बकाया है जिसमे सबसे ज्यादा निरीक्षण भवन खुटहन पर 2 लाख 71 हजार 255 रुपए बकाया है। तहसील क्षेत्र के तीन ब्लाकों समेत एक अतिरिक्त ब्लाक कार्यालय पर 9 लाख 79 हजार 697 रुपया बकाया है। जिनमे बड़े बकायेदार ब्लाक कार्यालय सुइथाकला पर 5 लाख 25 हजार 064 रुपया है। वही तहसील कार्यालय पर 9 लाख 58 हजार 007 रूपया का बिल बकाया है।
इस संदर्भ में "तहलका 24x7" से विशेष बातचीत में एसडीओ दीपक जायसवाल ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में विद्युत बिल बकाया के भुगतान के लिए पत्र लिखा गया है कि अपने विभाग में अबाध गति से आपूर्ति रखने के लिए अपने बकायों का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
# जानें... 9 विभागों के बिजली बिल के बड़े बकायेदार कार्यालयों की सूची
शिक्षा विभाग - ताखा पश्चिम गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर 1 लाख 12 हजार 755 रुपया
संचार विभाग - बीएसएनएल टावर सरायमोहिउद्दीनपुर पर 8 लाख 40 हजार 099 रुपये
कृषि उत्पादन समिति - कृषि उत्पादन समिति शाहगंज पर कुल बकाया 8 लाख 44 हजार 407 रुपये
मत्स्य विभाग - मत्स्य गूजर ताल खेतासराय पर बकाया 5 लाख 81 हजार 887 रुपये
स्वास्थ्य विभाग - सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र सुइथाकलां पर 6 लाख 32 हजार 521 रुपये
पुलिस विभाग - सरपतहाँ थाने से सम्बंधित बिल बकाया 3 लाख 84 हजार 604 रूपया
निरीक्षण भवन - निरीक्षण भवन खुटहन पर 2 लाख 71 हजार 255 रुपए
ब्लॉक - ब्लाक कार्यालय सुइथाकला पर 5 लाख 25 हजार 064 रुपया
तहसील - तहसील कार्यालय पर 9 लाख 58 हजार 007 रूपया
Comments
Post a Comment