सुल्तानपुर : कांग्रेस पार्टी ने भय,भूख व भ्रष्टाचार को मिटाने का काम किया -के.एल.शर्मा

सुल्तानपुर : कांग्रेस पार्टी ने भय,भूख व भ्रष्टाचार को मिटाने का काम किया -के.एल.शर्मा

भाजपा पर जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति करने का लगाया आरोप

पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पयागीपुर चौराहे पर श्री शर्मा से मुलाकात कर किया स्वागत

 सुल्तानपुर।
 अमरीश मिश्रा
 तहलका 24x7
                   कांग्रेस पार्टी आम जनमानस की पार्टी है। कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व त्याग कर आजादी दिलाई। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में व्याप्त भय, भूख व भ्रष्टाचार को दूर करने का कार्य किया है उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रदेश के प्रभारी के. एल. शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल त्रिपाठी के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के उपरांत कहीं। सोनिया गांधी के निजी सचिव श्री शर्मा ने वार्ता करते हुए कहा कि जनता को झूठ और फरेब से बरगलाया नही जा सकता। आम जनमानस में भ्रम की स्थिति पैदा कर कुछ लोग सत्ता पर काबिज है किन्तु वह जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश व देश में एक अनावश्यक भय का माहौल बना हुआ है। श्री शर्मा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसानों, नौजवानों, मजदूरों और गरीबों के लिए कार्य किया है न कि जाति धर्म के नाम पर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकारात्मक राजनीति नही करती है। पार्टी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि माना है। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में एक विश्वास का माहौल पैदा कर देश व समाज को परस्पर एकता में संगठित कर रहे हैं जिससे भाजपा बौखला कर अनर्गल प्रलाप कर रही है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के सवाल का जबाब देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कतिपय नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती रही है लेकिन अब कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने पाएगी। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का डिटेल रखकर लडा़ई लडे़गी।  महागठबंधन के सवाल पर श्री शर्मा ने कहा कि यह नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अब एक नए उत्साह के साथ समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए संगठित होकर संघर्ष करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संदीप तिवारी (पिन्टू), अमेठी जिलाध्यक्ष योगेंद्र नारायण मिश्र, रोहित सिंह, सुभाष त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ला, अमरीश मिश्र, अशोक उपाध्याय, नफीस फारूकी, शिवेंद्र पांडे, वरूण मिश्र, विनय तिवारी, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments