जौनपुर : छात्रों ने मूल्यांकन में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, फेल हुए छात्रों में आक्रोश

जौनपुर : छात्रों ने मूल्यांकन में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, फेल हुए छात्रों में आक्रोश

बदलापुर।
भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
                                            सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय पर मूल्यांकन में धांधली का आरोप लगाया। छात्र नेता मयंक पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेन्द्र सिंह से पुनः मूल्याकंन कराने की मांग की है। इस अवसर पर मयंक पाण्डेय ने कहा कि बीए तृतीय वर्ष के अंग्रेजी विषय के प्रथम प्रश्न-पत्र में 53 छात्रों मे शत् प्रतिशत छात्र फ़ेल है  जिससे छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। अगर हमारी मांग को स्वीकार नहीं किया जाता है तो हम सब आंदोलन के साथ ही साथ न्यायालय की शरण में जानें के लिए बाध्य होंगे। फेल होने वाले छात्रों में मयंक पाण्डेय, अवधेश, मनीष, रोजी, प्रतिभा, सुजाता, सुनील, अभिषेक, संदीप, रेशमा विश्वकर्मा आदि रहे।

Comments