सुल्तानपुर : अबूझ हाल में विवाहिता ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या

सुल्तानपुर : अबूझ हाल में विवाहिता ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या 

कादीपुर।
ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह
तहलका 24x7
                                        अबूझ हाल में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर परिवार का कोई भी पुरुष सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। 
स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठनेपुर गांव निवासी मनोज मिश्रा की 28 वर्षीय पत्नी प्रिंसी मिश्रा ने शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्रिंसी ने अपने कमरे में पंखे के हुक से लटक कर फांसी जब लगाई उस समय उसका कमरा अंदर से बंद था। घर पर मौजूद महिलाओं के होश उस समय फाख्ता हो गया जब खिड़की से देखा कि प्रिंसी फांसी के फंदे से झूल रही है। महिलाओं ने ही आनन फानन में दरवाजा तोड़ कर झूलते शव को नीचे उतारा। उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रिंसी का पति मुम्बई में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका का मायका चांदा थाने के मरछे गांव में है। परिजनों ने महिला के मायके व उसके पति को घटना की सूचना दे दी है।

Comments