सुल्तानपुर : उपजा के प्रमुख पत्रकारों की प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को आयोजित

सुल्तानपुर : उपजा के प्रमुख पत्रकारों की प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को आयोजित

कादीपुर।
शीलेश बरनवाल
 तहलका 24x7
                                              उपजा से जुड़े पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पत्रकारों की प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को ब्लॉक सभागार में होगी। यह जानकारी देते हुए कार्यशाला संयोजक ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' ने बताया कि दिन भर चलने वाली कार्यशाला के मुख्य अतिथि मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति उ.प्र. के अध्यक्ष हेमंत तिवारी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के पूर्व महामंत्री रतन दीक्षित, नव भारत के स्टेट हेड राजेश मिश्र, न्यूज टाइम्स के सम्पादक भास्कर द्विवेदी, पी.टी.आई.के पूर्व स्टेट हेड प्रमोद गोस्वामी, बिजनेस स्टैंडर्ड के प्रदेश प्रभारी सिद्धार्थ कलहंस, यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, एन.यू.जे.आई. के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह मौजूद रहेंगें। कार्यशाला में सुलतानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनभर जिलों से सैकड़ो पत्रकार भाग लेंगें। 
कार्यशाला को अंतिम रुप देने के लिये उपजा सदस्यों की एक बैठक तहसील अध्यक्ष केशव प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें घनश्याम मिश्र, श्यामचंद्र श्रीवास्तव, एस.पी.तिवारी आदि शामिल रहे।

Comments