जौनपुर : बड़ी घटना के इन्तजार में है विद्युत विभाग

जौनपुर : बड़ी घटना के इन्तजार में है विद्युत विभाग


नगर में कई जगह ओवरहेड केबिलों को ऐसे तैसे एंगलों में खुला बांधकर दुर्घटनाओं को दिया जा रहा है दावत


बारिश के कारण इंगलों में करेंट उतरने के अंदेशे से लोग खौफ में जीने को मजबूर


गत वृहस्पतिवार को  नगर के निरहुआ मस्जिद के सामने वाली गली में विद्युत पोल में उतरे करेंट से एक बकरी की गई थी जान


शनिवार की सांय नगर के मिल्लत नगर में विद्युत पोल में उतरे करंट से भैंस की गई जान 

 शाहगंज।
 रवि शंकर वर्मा
 तहलका 24x7
                 विगत दस दिनों से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो रही थी जिसका मुख्य कारण नगर में लगे मानक विहीन ओवरहेड केबिल और उस पर ओवरलोड कनेक्शन जिसके कारण आये दिन बिजली बिना शेड्यूल के ही गुल हो जाती थी। ओवरहेड केबिलों के जलने से विद्युत कर्मी आपूर्ति जल्दी बहाल करने के चक्कर में ओवरहेड केबिलों को जैसे तैसे एंगलों में खुला ही जोड़ दिया गया। अब उसका दुष्परिणाम यह निकल रहा कि अब कई जगहों पर एंगलों में करेंट उतरने लगा। जिसका ताजा उदाहरण है कि गत वृहस्पतिवार को नगर के निरहुआ मस्जिद के सामने वाली गली में पक्का पोखरा रोड पर लगे विद्युत पोल में उतरे करेंट के चपेट में आने से एक बकरी झुलस कर मर गयी। उसके बाद चिरनिद्रा से जागे विद्युतकर्मियों ने उस पोल को दुरुस्त किया। शनिवार की सांय नगर के एराकियाना मोहल्ले से सटे मिल्लत नगर में लगे विद्युत पोल में करेंट उतरने से एक भैंस की मौत हो गई। 



बताते चलें कि ओवरहेड केबिल सबसे ज्यादा नगर के शाहपंजा, पानदरीबा व एराकियाना में डैमेज हुआ है शाहपंजा मुहल्ले में तो पूरी खुली ओवरहेड केबिल एक मकान के छज्जे पर लगे लोहे की एंगल में जुगाड़ के साथ लटका दिया गया है जिससे उक्त मकान व आस पास के लोगों को करंट उतरने का खतरा मंडरा रहा है जिसकी कई बार शिकायत जिम्मेदार अधिकारी से की गई लेकिन लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी पक्का पोखरा क्षेत्र में बकरी झुलस कर मरने की व नगर के मिल्लत नगर में पोल में उतरे करेंट से भैंस की मौत भांति किसी बड़ी दुर्घटना की आस में बैठे हैं। वहीं शाहपंजा मोहल्ले वास  समेत समस्त स्थानीय निवासी करेंट उतरने के अनजाने भय में जीने को मजबूर हैं।

Comments