जौनपुर : वर्चस्व को लेकर हुई जमकर मारपीट, एक युवक गम्भीर
बदलापुर।भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
स्थानीय कस्बे में शक्ति परीक्षण की होड़ में एक युवक घायल हो गया।घायलावस्था में परिजनों ने युवक को चिकित्सा हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये। जहाँ मौजूद चिकित्सकों ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ज्ञात हो की कस्बे में महाविद्यालय के समीप एक मेट्रो चाइनीज दुकान पर जलपान करने को लेकर दो युवकों की कहा था सुनी में भयंकर मारपीट हो गयी। जिसके चलते स्वाधीन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी बबुरा को गम्भीर चोटे आयी हालत को गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया समाचार प्रेषण तक परिजनों द्वारा तहरीर नही दी गयी थी।
Comments
Post a Comment