सुल्तानपुर : आफत बनी तेज रफ्तार, सड़क पर गति अवरोधक व संकेतांक न लगने हो रहे हादसे

सुल्तानपुर : आफत बनी तेज रफ्तार, सड़क पर गति अवरोधक व संकेतांक न लगने हो रहे हादसे

करौदीकलां।
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
                     क्षेत्र के इब्राहिमपुर की तरफ से सूरापुर जा रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हरीपुर गांव के समीप सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। सुबह सुबह जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना थानाध्यक्ष को देते हुए ट्रक चालक व खलासी को वाहन से निकाला। टक्कर इतना भीषण था कि ट्रक दो भागों में बँट गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ट्रक गिट्टी लादकर सूरापुर की तरफ जा रही थी जहां तेज रफ्तार होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। घायलों को मामूली चोटें आईं जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में चल रहा है।         

Comments