जौनपुर : पुलिस और बदमाशो की हुई मुठभेड़, दो बदमाश व एक आरक्षी घायल

जौनपुर : पुलिस और बदमाशो की हुई मुठभेड़, दो बदमाश व एक आरक्षी घायल

केराकत।       
संदीप सिंह
तहलका 24x7
                       थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा गांव के समीप थानागद्दी मोढ़ेला मार्ग स्थित देव इंटरनेशनल स्कूल के सामने बुधवार देर शाम क्राइम ब्रांच जौनपुर केराकत व चंदवक थाना की संयुक्त पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की कुछ देर बाद तीन बाइक सवार आते दिखाई दिये जिन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग में मौके से दो बदमाश सुभाष यादव निवासी बम्बावन थानागद्दी, प्रदीप राजभर निवासी फूलपुर घायल हुए। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में चल रहा है। जबकि चार अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुये फरार हो गये। मुठभेड़ के दौरान केराकत थाने का एक आरक्षी अनिल राय भी घायल हुए।

Comments