मध्य प्रदेश : मंदसौर रेप कांड पर बोले सम्भाग महासचिव अर्पित सिद्ध
मंदसौर।तहलका 24x7
सम्पूर्ण समाज पार्टी के सम्भाग महासचिव इंदौर अर्पित सिद्ध ने आज विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अगर शिवराज सरकार अपराधियों को फांसी की सजा नहीं देती है तो सम्पूर्ण समाज पार्टी सरकार के खिलाफ बृहद आंदोलन करेंगे और शिवराज सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचायेंगे।
आपको बता दें की मध्य प्रदेश के मंदसौर में आठ साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में हैवानियत की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। इस घटना की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा हो गई है। आरोपी इरफान ने न सिर्फ 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि इस मासूम के प्राइवेट पार्ट में रॉड या लकड़ी जैसी चीज डाल दी। आप इस वहशी की हैवानियत की सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रॉड घुसेड़ देने की वजह से लड़की की आंतें बाहर आ गई थीं। इंदौर के एमवाईएच अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन घंटे तक लंबे और जटिल ऑपरेशन के बाद बच्ची की जान बचाई है। बच्ची की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
आगे ससपा महासचिव अर्पित सिद्ध ने शिवराज सरकार को कोसते हुए कहा की सरकार सभी तरह से विफल रही है हर मामले पर सरकार की पकड़ कमजोर हो चुकी है आयें दिन भ्रष्टाचार, हत्या, आत्महत्या, रेप और महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसे मामले होते रहते है। जनता अब शिवराज सरकार से ऊब चुकी है और इस सरकार को बदलने का पूरा मन बना चुकी है। इस मौके पर पार्टी के इंदौर सम्भाग व जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment