जौनपुर : युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बदलापुर।भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपचन्दपुर गांव की एक युवती ने थाने में कुछ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 28जून की रात लगभग 8 बजे तीन नकाबपोश युवक हमारे यहाँ आये। मैं और मेरी सास जो कि गूंगी बहरी हैं घर पर अकेली थी। मुझे और मेरी सास से बदतमीजी करने लगे तथा कपङा फाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव के प्रयास के दौरान एक युवक का चेहरा खुल गया। साथी की पहचान होने पर बाकी साथी भी मेरा चेन, कान का बाली एवं कुंडल लेकर फरार हो गए। पहचान बाले युवक का नाम अजीत यादव है। भुक्तभोगी ने बताते हुए कहा कि 6 महीना पहले हमारे घर आकर अजीत ने धमकी दिया था। पुलिस तहरीर के अनुसार अजीत यादव तथा दो अज्ञात पर भादवि की धारा 354क, 323, 392 व 506 केअंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गयी है।
Comments
Post a Comment