आजमगढ़ : पंचायत के दौरान मारपीट, फावड़े से अधेड़ की हत्या

आजमगढ़ : पंचायत के दौरान मारपीट, फावड़े से अधेड़ की हत्या

जमकर चले ईट - पत्थर, चार गम्भीर रूप से घायल, कई थानों की  फोर्स तैनात

 आजमगढ़ ब्यूरो।
 सिद्धेश्वर पाण्डेय
 तहलका 24x7
           बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव में शनिवार पूर्वाह्न के जमीन को लेकर राजभर व बिंद बिरादरी में पंचायत चल रही थी तभी दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी खूनी रंग ले लिया। एक पक्ष ने फावड़ा व लोहे की रॉड से मारकर बिंद बिरादरी के एक अधेड़ की हत्या कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ बरदह, सीओ लालगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव में शनिवार के दिन साढ़े दस बजे शिरवल बिंद व मंतलाल राजभर के बीच घर के सामने की आबादी की जमीन को लेकर पंचायत चल रही थी। जिसमें गांव के प्रधान पति समेत काफी लोग मौजूद थे पंचायत में मंतलाल राजभर फावड़ा लेकर शिरबल बिंद के मकान से सिधान मिलाकर गड्ढा खोद रहा था और कहा कि इसके बगल में आप रहेंगे तथा दूसरी तरफ हम रहेंगे। लेकिन शिरबल बिंद इसका विरोध किया और दोनों में कहा सुनी होने लगी। तभी मंतलाल राजभर ने फावड़े से शिरबल बिंद के ऊपर प्रहार कर दिया और कई बार सिर पर वार किया जिससे शिरबल की मौके पर ही मौत हो गईं। यह देख कर बिंद बस्ती के लोग ईट पत्थर  लेकर राजभर बस्ती के ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगा। जिसमें मालती बिंद 50 पत्नी शिरबल बिंद, इंद्रजीत 25 पुत्र शिरबल, किरन 22 पुत्री शिरबल, नीरज 20 पुत्र नरेश बिंद गम्भीर रूप से घायल हो गये। किसी ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस व एसओ बरदह को दे दिया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो सभी भाग गए। कुछ समय बाद सीओ लालगंज संतोष कुमार सिंह, देवगांव, गंभीरपुर, दीदारगंज व निजामाबाद थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घायलो को ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

Comments