आजमगढ़ : भाजपा के पल्थी मण्डल प्रभारी ने सेक्रेटरी संग प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण का किया स्थानीय निरीक्षण, मिली ढ़ेरों अनियमितता
आजमगढ़ : भाजपा के पल्थी मण्डल प्रभारी ने सेक्रेटरी संग प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण का किया स्थानीय निरीक्षण, मिली ढ़ेरों अनियमितता
आवास व शौचालय बनकर तैयार लेकिन मनरेगा मजदूरों को अपनी मेहनत का हक अभी तक नहीं मिला
सत्येन्द्र यादव
तहलका 24 x 7
फुलपुर ब्लाक के मीरअहमदपुर तिलक, डीहपुर तथा दरियापुर गांव में मिले प्रधानमंत्री आवास के पात्र के किसी मनरेगा मजदूर को अभी तक आवास बनाने की मजदूरी नहीं मिलने से लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। आवास बनाने के लिए मनरेगा के तहत पात्र को 14750 रुपये मिलने चाहिए जो अभी तक नही मिल सका है। अब तक मीरअहमदपुर तिलक में 25 आवास, डीहपुर में 6 आवास, दरियापुर में 55 आवास बन कर पूर्ण हो चुके हैं। जिसकी मजदूरी किसी भी पात्र को अभी तक नहीं मिली है। मन्सरजी, लखपत्ति, संजय, शाहजहाँ, मंगेश, विजय बहादुर, श्रीनाथ प्रजापति, मदन प्रजापति, पन्नालाल आदि का कहना है कि इसकी शिकायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कई गई परन्तु अभी तक मजदूरों का भुगतान नहीं किया जा सका है। मजदूरों में अपनी मेहनत की मजदूरी न मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है।इसकी जानकारी पल्थी मंडल भाजपा के इंद्रपति सेवक (प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निरिक्षण प्रभारी) ने तीनों गांवों के उन लोगों से समस्याओं को जाना जिनको आवास मिला है तो उन्होंने लोगो आश्वासन दिया कि लोगो की समस्याओं को अधिकारियो से मिलकर दूर किया जाएगा। वहीं फुलपुर खण्ड बिकास अधिकारी लालजी पटेल का कहना है कि आवासों की मनरेगा मजदूरी की समस्या लगभग ब्लाक के सभी गांवों में है। बैंक खाता नम्बर और आधार कार्ड का सही ढंग से दुरुस्त न होने की समस्या से भी मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भेजने में दिक्कत हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को दूर करके लोगो की मजदूरी भेज दी जाएगी ।
Comments
Post a Comment