आजमगढ़ : करेंट लगने से युवक की मौत
मार्टीनगंज।राजेन्द्र राय
तहलका 24x7
बरदह थाना अंतर्गत बेलवाना गांव में करेंट लगने से युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेन्टर जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक विनोद पुत्र तेरस राजभर निवासी ग्राम बेलवाना थाना बरदह इंदौर में रहकर हेयर कटिंग सैलून चलाकर जीविकोपार्जन करता था। वह 20 जून को घर रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए गांव आया था। 27 जून की रात में फर्राटा पंखा लगा कर सो रहा था हवा की दिशा दूसरी तरफ होने की वजह से उसको घुमाने के लिए उठाया कि पंखे में करंट उतर आया जिस के झटके से वह बेहोश हो गया परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज गए जहां पर डॉक्टर उसकी हालत गंभीर देख कर सदर अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही विनोद ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे घर ले आए उसका सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया गया । मृतक विनोद पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था उसकी दो छोटी-छोटी लड़कियां हैं पत्नी रीना का व परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment