वाराणसी : नवागत जिलाधिकारी ने सम्भाला कार्यभार
शहर से सम्बंधित जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द समाधान ही प्राथमिकता
अंकित मिश्रा
तहलका 24x7
नवागत जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रायफल क्लब सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी। वाराणसी शहर से सम्बंधित जो भी समस्याएं हैं। उनको समाधान की दिशा में ले जाने का काम बखूबी किया जाएगा।
राजनीतिक दबाव के प्रश्न पर उत्तर देते हुए कहा कि गलत काम करने वालों को दबाव का प्रेशर सहना पड़ता है। फिर भी हम अपने कार्य को ईमानदारी से करने की प्रथम प्राथमिकता देते हैं साथ ही साथ यातायात व्यवस्था को सुधार की दिशा में ले जाना भी हमारी प्रथम प्राथमिकता होगी। वाराणसी के नवागत जिलाधिकारी ने काशी के पत्रकारों से सहयोग की अपील किया औऱ कहा कि इस शहर की अभी कई चीजो से मैं अनजान हूँ। काशी के प्रथम आगमन पर बारिश होने को सौभाग्य पूर्ण बताया और कहा कि मेरा सौभाग्य कि मैं ऐसे वक्त में आया हूँ कि जब बनारस में बारिश हुई। बारिश के पानी के बचाव एवं रखरखाव के संदर्भ में भी जनता से अपील करने की कवायद हुई और कहा कि जहां भी जलजमाव हो वहां पर जल रुकने न पाए इसके लिए समुचित व्यवस्था संबंधित विभाग करें। शहर में प्लास्टिक के इस्तेमाल के संदर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा कि हम जल्द ही इस विषय पर भी कठोरता से काम करते हुए आप सभी लोगों द्वारा प्लास्टिक पर पिछली बार प्रतिबंध जो लगाए गए थे उसके संदर्भ में भी कारवाई आने वाले समय में करेंगें।

Comments
Post a Comment