आजमगढ़ : खड़ी ट्रक में घुसी जीप एक की मौत, आठ गम्भीर रूप से घायल

आजमगढ़ : खड़ी ट्रक में घुसी जीप एक की मौत, आठ गम्भीर रूप से घायल 

मार्टीनगंज।
राजेन्द्र राय
तहलका 24x7
                                             बरदह बाजार में खड़ी ट्रक मे जौनपुर की तरफ से आ रही जीप पीछे से जोरदार टक्कर से छतिग्रस्त हो गई जिसमे बैठे सभी नौ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरदह पहुंचाया जहां एक की मौत हो गई। घायलों को सदर अस्पताल आज़मगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जिसमे दो की हालत गंभीर देख ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

थाना बरदह के महुजा नेवादा गांव निवासी सतीश राय पुत्र शीतला प्रसाद राय की भान्जी की शादी 27 जून को विजय मैरेज हाल जौनपुर मे थी। जिसमे सभी रिश्तेदारों के साथ सतीश भी शामिल हुये थे। सुबह सात बजे बारात बिदा होने के बाद जीप द्वारा सतीश राय, संदीप राय पुत्र हरिबन्श राय ग्राम मन्दुरी थाना कप्तानगंज, मुन्ना शर्मा पुत्र प्यारे लाल शर्मा, प्रेम बालिका पत्नी मुन्ना, अंश, साक्षी, निशा पुत्र पुत्री राजेश कुमार राय निवासी ग्राम बिड़हर थाना अहिरौला तथा सुषमा पत्नी राजेश कुमार राय को लेकर महुजा नेवादा वापस लौट रहे थे। सुबह का समय होने से किन्ही परिस्थितियों में बरदह बाजार में खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गयी । जिसमें जीप मे सभी सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाजार के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरदह पहुंचाया। जहाँ सुषमा पत्नी राजेश (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बाकी सभी घायलों को सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जिसमें सतीश व संदीप की स्थिति गम्भीर देख ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतिका सुषमा का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments