जौनपुर : हत्या की फर्जी सूचना के चलते घंटों हलकान रही पुलिस
खुटहन पुलिस ने हत्या की झूठी सूचना देने वाले पर दर्ज किया मुकदमा
खुटहन।
मुलायम सोनीतहलका 24x7
थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार की देर रात हत्या की झूठी सूचना पुलिस अधीक्षक को देने से खुटहन पुलिस घंटो हलकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या की सूचना झूठी होने पर वापस लौट गई।
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी शिवपूजन पुत्र श्री राम यादव ने शुक्रवार की देर रात पुलिस अधीक्षक को सूचना दिया कि उसके पड़ोसी श्रीनाथ उसकी हत्या कर रहे हैं। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची खुटहन पुलिस ने पड़ोसी श्रीनाथ, रत्नेश यादव व पंचम यादव के छत पर चढ़कर तांडव मचाना शुरू कर दिया। बाद में सच्चाई की जानकारी होने पर पुलिस वापस लौट गई। खुटहन के प्रभारी थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह के मुताबिक हत्या की सूचना झूठी थी। शिकायत कर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Comments
Post a Comment