आजमगढ़ : पुलिस बाइक चोरी पर अंकुश लगाने में नाकाम

आजमगढ़ : पुलिस बाइक चोरी पर अंकुश लगाने में नाकाम 

बिलरियागंज।
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7
                                            स्थानीय पुलिस बाइक चोरी की घटना को रोकने में नाकाम हो गई है। स्थानीय बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर से एक छात्र की बाइक चोरी हो गयी। भुक्तभोगी ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव निवासी योगेश विश्वकर्मा पुत्र नंदकिशोर  शनिवार की प्रातः कोचिंग के लिए महाराजगंज रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर गया था। प्रातः करीब साढ़े आठ बजे वह कोचिंग सेंटर पर आया और अपनी बाइक खड़ा करके कोचिंग पढ़ने चला गया। कोचिंग से बाहर  निकलने पर देखा कि उसकी बाइक यथास्थान पर नहीं थी। भुक्तभोगी ने बाइक चोरी होने की तहरीर पुलिस को दे दी है।

Comments