जौनपुर : शासन मंशा मुताबिक आम जन मानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही अक्षम्य - रमेश चंद्र मिश्रा
जौनपुर : शासन मंशा मुताबिक आम जन मानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही अक्षम्य - रमेश चंद्र मिश्रा
विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर ली क्लास
भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
आम जनता से जुड़ी ज्वलन्त समस्याओं से हो रही परेशानी व निराकरण के मद्देनजर स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीएम रमापति राम, तहसीलदार नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों कर कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आय, जति निवास व पैमाइश एक सप्ताह के भीतर व वरासत दर्ज 13 दिन के अंदर किसी भी स्थिति में होना चाहिए। निर्देश के मुताबिक समस्याओ का समाधान होना जरूरी बताया है साथ ही साथ अन्य जो भी मामले आम जनता से जुड़े है सभी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी निस्तारण करने में अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वाहन करे। यदि ऐसा नही हुआ तो आम जनता की शिकायत पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाही के भागीदार होंगे।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की जो भी समस्या है मै खुद मुख्यमंत्री जी से मिलकर निराकरण का भरोसा दिला रहा हूँ। पुनः जोर देकर विधायक श्री मिश्र ने कहा कि हर 6 माह में बैठक में समस्याओं व अन्य कार्यो की समीक्षा की जाएगी। यदि कोई लापरवाह कर्मचारी शासन मंशा मुताबिक कार्यो में हिला हवाली में पाया गया तो क्षम्य नही होगा। बैठक के अंत मे विधायक को राजस्व विभाग ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसे निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर विधान सभा संयोजक पंकज मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, महामंत्री विनोद शर्मा, युवा नेता जय सिंह, अखिलेश मिश्र, अखिल, मिथिलेश सिंह, सत्यम सिंह, धनंजय सेठ, सुशील निगम, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश सिंह व लकी निगम अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment