जौनपुर : पूर्वांचल विकास निधि से बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 21 मार्ग

जौनपुर : पूर्वांचल विकास निधि से बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 21 मार्ग

21 मार्ग के लिए 37 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु मिली स्वीकृति - रमेश मिश्रा 


बदलापुर ।
भुलेश्वर पुष्कर
तहलका 24x7
                                       बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों के कारण लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। इलाके के लोगों ने उन सड़कों की मरम्मत कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र से कई बार  शिकायत दर्ज कराई थी। लिहाजा विधायक श्री मिश्रा ने 37 किलोमीटर वाली जर्जर समेत 22 सड़कों को एक साथ चिन्हित कर उनका निर्माण कराने की स्वीकृति भी प्राप्त कर लिया है। इन सड़कों का निर्माण पूर्वांचल विकास निधि से कराया जायेगा। इस सम्बन्ध में विधायक मिश्र ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखने के साथ ही  सड़कों के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी पत्र लिखा है। इन सड़कों का निर्माण होने से जनता को एक सीधा सर्व ऋतु मार्ग मिल जायेगा । जिससे आवागमन में सुविधा मिल जायेगी। 

चार किलोमीटर वाली जर्जर सड़क में घनश्यामपुर से लखनेपुर होते हुए बेसहूपुर तक की है। इसके बाद की निर्माण वाली ढाई किलोमीटर वाली सड़कों में मिश्रौली प्रभादेवी इन्टर कालेज के सामने से गंगा प्रसाद के मकान से होते हुए ब्राम्हण, केवट बस्ती तक, पड़री राय लक्ष्मी नारायण सिंह के घर से हटिया रामनाथ रोड तक, ढेमा पाल बस्ती राजेश सिंह के घर के सामने से यादव के दुकान तक, मेढ़ा बाजार के पूरब से गजेन्द्रपुर बलराम सिंह के घर तक, करनपुर से नहर पटरी होते हुए मौली प्रतापगढ़ सीमा, इलाहाबाद शाहगंज मार्ग से पोखरा हरिजन केवट बस्ती, साँगोडीह से सुमेरी तक मार्ग, बहुर से गुप्ता बस्ती होते हुए  करनपुर मार्ग, इसके अलावा दो किलोमीटर तक की सड़कें नकहरा खानदेव से नरवारी बार्डर तक, साढ़ापुर से बहरा, गढ़ा गोपालापुर से सियरावासी तक, गजेन्द्रपुर से घाट तक, दुधौड़ा बाजार से न नौरंगाबाद, कमालपुर से जगतपुर तक, बछाड़ी कला से अनुसार तक, अहियापूर से अरुण की दुकान तक, फौजीगंज बरहूपुर मार्ग, जमऊपट्टी से पुलिया तक, भूला सिंगरामऊ सम्पर्क मार्ग से रघुनाथपुर केवट बस्ती होते हुए गौरामाफी मार्ग तक, डड़ारी नहर की पुलिया से तुलापुर तक है। 

Comments