मुम्बई : "सरयूपारीण ब्राम्हण मंच" करेगा 1 जुलाई को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

मुम्बई : "सरयूपारीण ब्राम्हण मंच" करेगा 1 जुलाई को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

कल्याण  
राजेश तिवारी
तहलका 24x7
                                    मुम्बई ही नही बल्कि पूरे महाराष्ट्र में जरूरतमंदो के मदद के लिए अग्रसर रहने वाली रचनात्मक व सामाजिक संस्था "सरयूपारीण ब्राम्हण मंच" के तत्वावधान में 1 जुलाई की प्रातः 11 बजे से जरूरतमंदों के लिए मुफ्त शैक्षणिक सामग्री, नोटबुक व अन्नदान वितरण का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कल्याण पश्चिम के पंडित इस्टेट, जोशिबाग स्थित यशोदा सभागृह में किया गया है। संस्था के सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से हर महीने 185 जरूरतमंद परिवारों को अन्न-धान्य वितरण किया जाता है व वर्ष में एक बार सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाता है।


आपको बताते चलें कि जरूरतमंदों के मदद के लिए सदैव खडे़ रहने वाले व उत्तर भारतीय समाज के गौरव विजय पंडितजी, सभी बच्चों के प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक पढ़ाई हेतु मार्गदर्शन करने वाले युवा शिक्षाविद अमित तिवारी एवं तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा पर प्रकाश देकर युवाओं को व्यवसाय व रोजगार हेतु प्रेरित करने वाले दर्शन तिवारी के संयोजन में इसी अवसर पर 25 विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी दत्तक योजना’ के तहत वर्ष भर की फीस, स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, दो स्कूल ड्रेस, (स्वदेशी विद्यार्थियों के लिये) प्रदान किया जाएगा। संस्था के मुख्य संयोजक समाज गौरव विजय पंडित जी ने सभी लोगो को इस अवसर का लाभ लेने का आवाह्न किया है।

Comments