आजमगढ़ : अम्बारी में होगा नामचीन कवियों का जमावड़ा, वृहस्पतिवार की रात में होगा कवि सम्मेलन

आजमगढ़ : अम्बारी में होगा नामचीन कवियों का जमावड़ा, वृहस्पतिवार की रात में होगा कवि सम्मेलन

प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक मुन्शी गया प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा 

आजमगढ़ ब्यूरो। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
                      जनपद के फूलपुर तहसील अंतर्गत अम्बारी स्थित सरस्वती राधाकृष्ण इन्टर कालेज  में मुन्शी गया प्रसाद स्मृति समिति के तत्वाधान के 31मई की रात में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। प्रदेश के जाने माने कवियों का जमावड़ा होगा। 
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के पिता स्व. मुंशी गया प्रसाद यादव की 120वीं जयन्ती के अवसर पर विराट कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित होगा । समित के संजोयक डॉ सुरेश यादव ने बताया कि जयन्ती के अवसर पर 31मई  गुरुवार को  सुबह 9 से 11 बजे तक अम्बारी चौक स्थित प्राथमिक बिद्यालय प्रथम पर मुन्शी गया प्रसाद स्मृति कक्ष में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा होगी। रात्रि में प्रदेश के जाने माने नामचीन कवियों द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा ।  
 संयोजक डॉ सुरेश यादव ने बताया कि कवि तारकेश्वर मिश्र राही बलिया, कवि रामाधार व्याकुल मऊ,  बद्री नाथ मस्ताना बनारस, सत्यम वदा सत्यम गोरखपुर,  ब्रज मोहन अनाड़ी बलिया, इंदु सुल्तानपुरी, चन्दन ब्रम्ह योगी मऊ, अली अहमद संगम, प्रभाकर पपीहा, रमाशंकर मनहर, आदि समेत प्रदेश के जाने माने महान कवियों द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर कविता के माध्यम अम्बारी की धरती को नमन करते हुए सन्देश दिया जायेगा।

Comments