जौनपुर : सामाजिक विश्वास के लिए पत्रकारिता में कर्त्तव्य बोध आवश्यक - बृजेश कुमार
पूर्व शिक्षक, बयोवृद्ध व पत्रकार हुए सम्मानित
मुंगरा बादशाहपुर।शुभम गुप्ता
तहलका 24x7
मुंगरा बादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में स्थित जिला इकाई कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व शिक्षक रमाशंकर शुक्ल, बयोवृद्ध श्यामकुमार मौर्य सहित दर्जन भर पत्रकारों को जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकारिता दिवस पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त ने कहा कि पत्रकारिता पेशा नहीं पवित्र मिशन है। समाज में भरोसा व विश्वास बनाए रखने के लिए कलम के साथियों में कर्त्तब्य बोध जरुरी है। उन्होंने कहा कि भले ही लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ का संविधान में जिक्र तो नही है , इसके बाद भी मीडिया साथियों ने अपने पुरुषार्थ की ताकत व संकल्प की भावना के बल पर समाज में जो पहिचान बना लिया है, उसके आगे राजनेता सहित सभी बौने हो गए हैं। आगे कहा कि अगर आज समाज में विश्वास लोगों ने जताई है तो वह सिर्फ प्रेस पर है।
उन्होंने कहा कि दु:ख इस बात का है कि आज समाज का प्रहरी कहलाने वाले मीडिया के लोगों को जो सुविधा शासन स्तर से मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। जबकि कलम का सिपाही रातों दिन समाचार कबरेज में लगा रहता है। दुर्भाग्य है कि राजनेता सिर्फ अपनी सुविधा के लिए मशगूल रहते है। वे कभी भी पत्रकारों की सुख सुविधा का ख्याल विधानसभा व लोकसभा में नही किया है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के शीर्ष नेतृत्वकर्ता मुनेश्वर मिश्रा व भगवान दास उपाध्याय ने पत्रकारों के हित में लड़ाई लड़ने का जो मोर्चा खोला है। वही अगर अन्य संगठनों के लोग एक साथ मिलकर पत्रकारों के हित में संघर्ष शुरू कर दें तो छिड़ी जंग जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब कोई मीडिया के लोग किसी राजनेता के गले की हड्डी बनता है तो उसे उनके कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है। यदि कोई कलम का साथी उनके प्रलोभन तथा उनके दिए गए भोज भात में शामिल न हो तो कोई उनका कुछ नही बिगाड़ सकता है। संचालन वीरेंद्र कुमार ने किया। मुख्य रुप से जिला महामंत्री ब्रज नाथ त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष शुभम गुप्ता व, महामंत्री विक्की गुप्ता, त्रिपुरारी शंकर पटेल, सुभाष सहगल, बीरेंद्र कुमार, सूरज विश्वकर्मा, खुर्शीद अहमद, किशन गुप्त, अशर्फी व राकेश कुमार गुप्त आदि रहे।

Comments
Post a Comment