आजमगढ़ : बिलरियागंज क्षेत्र से एक मजदूर का अपहरण
बिलरियागंज।आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7
थाना क्षेत्र के जैगहा चौराहे से बोलेरो सवार बदमाशों ने सोमवार की रात एक मजदूर को उठा लिया।अपहृत मजदूर के भाई ने बिलरियागंज थाने पर तहरीर दिया। पुलिस की तहकीकात में मामला पैसे के लेन देन का निकला। पुलिस अपहृत का पता लगा कर थाने ले आयी।थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश यादव ने बताया कि मजदूर एडवांस पैसा लिया था इसी को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है।इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिन्हाटी निवासी ओमप्रकाश प्रजापति के यहाँ काम करने वाले मजदूर जोगिन्दर पुत्र सिकंदर उम्र 27 वर्ष ग्राम गुप्ता पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच का सोमवार की रात आठ बजे जैगहा चौराहे से बोलेरो मे सवार बदमाशों ने मार पीट कर बोलेरो में बैठा कर फरार हो गए। इस मामले में जोगिन्दर के भाई बसंत पुत्र सिकंदर ने थाने पर तहरीर दिया है
Comments
Post a Comment