वाराणसी : तंबाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली
वाराणसी।अंकित मिश्रा
तहलका 24x7
तंबाकू निषेध दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में शिविर लगाकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का जांच किया गया। जिसमें ब्लड शुगर, ईसीजी व विभिन्न तरह के बिमारियों का जांच किया गया हॉस्पिटल से माननीय मंत्री अनिल राजभर व डॉक्टर अशोक राय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली निकाला। रैली रोडवेज बस स्टैंड, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए लक्ष्मी हॉस्पिटल पर समाप्त हुआ। वही मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि तंबाकू से कैंसर व अन्य तरह के बीमारियां होती हैं जिसका सेवन नहीं करना चाहिए। डॉ अशोक राय ने बताया कि तंबाकू बीड़ी शराब निषेध है इसका सेवन करने से नाना प्रकार की बीमारियां तो होती है और बीमारियां होने से परिवार भी सुरक्षित नहीं रहता है जिससे हर आदमी को नशा से बचना चाहिए ताकि बीमारियों से बच सके व परिवार को बचा सके रैली में हॉस्पिटल के दर्जनों नर्स और डॉक्टरों ने रोडवेज परिसर में पर्ची बांटा और लोगों को समझाया आप लोग नशा न करें नशा मुक्त रहे परिवार सुरक्षित रखें।

Comments
Post a Comment