आजमगढ़ : ग्राम प्रधान ने प्रेमी युगल की अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष करायी शादी

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान ने प्रेमी युगल की अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष करायी शादी 

बिलरियागंज।
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7
                   थाना क्षेत्र के छिछोरी गांव में सोमवार की रात एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। गांव वालों को इसकी भनक लग गई ।ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और  पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची डायल 100 को जब पता चला लड़का व लड़की दोनों शादी के लिए अड़े हैं तो पुलिस बैरंग वापस लौट गयी। सुबह होते ही ग्राम प्रधान ने लड़के के पिता को और रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया और गांव में बनी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने दोनों की शादी करा दी गयी। लड़की आशा पुत्री स्वर्गीय सतीराम ग्राम छिछोरी थाना बिलरियागंज व लड़का सुमित कुमार पुत्र बहादुर राम ग्राम रग्घुपुर थाना महाराजगंज का निवासी बताए जाते हैं।

Comments