वाराणसी : एक वांछित व एक वाहन चोर धराया

वाराणसी : एक वांछित व एक वाहन चोर धराया

वाराणसी । 
अंकित मिश्रा 
तहलका 24x7 
                                    थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि थाना जैतपुरा पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त कुछ देर बाद बड़ी बाजार की तरफ से आने वाला है। और चौकाघाट से वाहन पकड़कर कहीं जाने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर सक्रिय थाना जैतपुरा पुलिस कार्यवाही करते हुए सिनेंमा हाल की बाउण्ड्री के आड़ में छिपकर इंतजार करने लगी कि कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति बड़ी बाजार की तरफ से ग्रे कलर का टीशर्ट व काले रंग का लोवर पहने हुए आता दिखाई दिया मुखबिर द्वारा उसकी तरफ इशारा करके हट बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबन्दी करके अभियुक्त रेयाज अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काजी सादुल्लापुरा थाना जैतपुरा वाराणसी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है \गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, का. मुमताज अहमद, का. राकेश राय शामिल रहे।     

 इसी दौरान जैतपरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की स्कूटी लेकर औसानगंज तिराहा से नाटी इमली होते हुए बेचने हेतु मुगलसराय जाने वाला है। प्राप्त सूचना पर सक्रिय थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाटी इमली पहुॅचकर आने जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग करने लगे कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति स्कूटी से आता दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा स्कूटी पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उक्त वाहन चोर को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने नाम पता सुल्तान पुत्र युनूस निवासी निबुलिया राजू का घर ओपी सरैया थाना जैतपुरा वाराणसी बताया, गाड़ी का कागजात मांगा गया तो कागजात न दिखाकर गोल मोल जवाब दिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल संख्याः यूपी-65 सी0एल0 8613 स्कूटी चोरी की है जिसे मैने कुछ दिन पहले ईश्वरगंगी मुहल्ला से चोरी किया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एचसीपी अमरनाथ सिंह कुशवाहा, का. अखिलेश यादव, का. चंचल यादव शामिल रहे।

Comments