आजमगढ़ : जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते तीन साल से खराब पड़ा है इंडिया मार्का हैण्डपम्प
अम्बारी।डा राजकुमार यादव
तहलका 24x7
फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खानजहांपुर गाँव में लगे इंडिया मार्का हैण्ड पम्प खराब होने के कारण ग्राम वासियों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोग अपनी प्यास बुझाने दर दर भटक रहे है।
जानकारी के मुताबिक बीस घरों के जलापूर्ति इसी हैण्डपम्प से होता है। विगत तीन साल से बिगड़ा पड़ा है। स्थानीय नागरिकों की कई बार लिखित शिकायत के बाद भी नहीं बना। देह झुलसती इस भीषण गर्मी के मौसम में लोग पानी के लिए बिलबिला रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। तीन वर्षों से खराब हैण्डपम्प की शिकायत स्थानीय लोगों ने लगभग आठ बार लिखित रूप से फुलपुर ब्लाक के अधिकारियों को दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों में महात्मा, संदीप, शिवा, विवेक, सुरज, संजय, अशोक आदि लोगों ने कई बार लिखित शिकायत फुलपुर ब्लॉक मे दिया। लेकिन आज तक हैण्डपम्प की मरम्मत नहीं हो सकी। पानी के लिए स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी हो रही है।

Comments
Post a Comment