आजमगढ़ : टूटी पुलिया दे रही दुर्घटना को आमंत्रण, जिम्मेदार अधिकारी उदासीन
दीदारगंज।सत्येन्द्र यादव
तहलका 24x7
मार्टीनगंज तहसील के बाजार के उत्तर तरफ स्थित पुरानी पुलिया ट्रकों के आवागमन से जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। जगह जगह से टूटी पुलिया से कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है । अधिकारियों की उदासीनता से लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। अम्बारी - बरदह मार्ग पर बघवा महादेव मंदिर से लारपुर तक की सड़क टूटने के कारण लेपन कार्य चल रहा है ऐसे में मार्टीनगंज बाजार के उत्तर तरफ टूटी पुलिया पर से आवागमन चालू है पुलिया पर से ओवर लोड ट्रक गिट्टी बालू के साथ गुजर रही हैं किसी भी समय किसी भी तरह की दुर्घटना हो सकती है।
क्षेत्र के बिनोद कुमार यादव, रमेश चन्द्र यादव, योगेंद्र, मानसिंह, महेंद्र प्रसाद, राम बहादुर सिंह आदि ने शीघ्र अतिशीघ्र पुल का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई संतोष कुमार पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिया के निर्माण के लिए तथा बाजार में सीसी रोड बनाने के लिए पैसा सैंक्शन हो गया है टेंडर भी हो चुका है जिसको जल्द से जल्द बनवा दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि लेपन का कार्य चल रहा है ऐसे में पुलिया की स्थिति क्या होगी तो उन्होंने कहा कि उसके निर्माण के लिए जल्द ही प्रक्रिया आरम्भ कर दी जाएगी ।

Comments
Post a Comment