जौनपुर : "वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता और पत्रकारों की गिरती साख" विषयक पर आज संगोष्ठी

जौनपुर : "वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता और पत्रकारों की गिरती साख" विषयक पर आज संगोष्ठी

जौनपुर।
सुशील स्वामी
तहलका 24x7
                   "क्रांतिकारी पत्रकार परिषद" के तत्वावधान में "वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता और पत्रकारों की गिरती साख" विषयक पर एक संगोष्ठी का आयोजन 31 मई की प्रात:10 बजे से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम वाजिदपुर तिराहा स्थिति सिटी टावर के समीप चांदमारी रोड स्थित मेडिकल इंस्टिट्यूट में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से उपजा के जिलाध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, आइडियल जनर्लिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति के अतिरिक्त अनिल पांडेय जी शिरकत करेंगे।
 "क्रांतिकारी पत्रकार परिषद" विशेष रूप से संरक्षक मंडल के समस्त साथी और सभी तहसीलों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति का साग्रह निवेदन करता है। यह जानकारी  "क्रांतिकारी पत्रकार परिषद" के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल सिंह एवं उपाध्यक्ष सुशील कुमार स्वामी ने संयुक्त रूप से दिया।

Comments