सुल्तानपुर : मवेशी चोरी का विरोध करने पर महिला को किया घायल
करौदीकलां।अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
थाना क्षेत्र के भगौतीदीन तिवारी पुत्र शोभनाथ तिवारी निवासी प्रतापपुर सुलेमपुर की भैस चोर खोल ले गए। बूढापुर निवासी किताबुलनिशाँ पत्नी जब्बार व सुनीता पत्नी पुलुक्की की तीन बकरी को चुराते समय विरोध पर चोरों ने पथराव कर दिया जिससे किताबुलनिशाँ बुरी तरह घायल हो गई। भैस चोरी की सूचना पर पिकप का पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार युवको पर भी चोरो ने किया पथराव।
मवेशी चुराकर भाग रहे पिकअप से बदमाशों द्वारा पथराव करने पर हड़बड़ाहट में एक चोर गिर गया जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिकप से गिरकर बुरी तरह घायल चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने चोर को थाने लाकर पूछताछ किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भैंस और बकरी चुराकर भाग रहे चोरों को पकड़ने में 100 नंबर पुलिस ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई जिससे चोर भाग निकले। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति गौतम सिह पुत्र भँवर सिह निवासी कमलानगर आगरा का रहने वाला है मुकदमा पँजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
Comments
Post a Comment