आजमगढ़ : दो चोरी की बाइक संग चार वाहन चोर धराए
बिलरियागंज।
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7
बिलरियागंज पुलिस ने बृहस्पतिवार कि भोर में चोरी की दो मोटर साइकल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की दो टीम मुखबिर की सूचना अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। एक टीम के साथ थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश यादव ने अपने हमराहियों के साथ एक मोटरसाइकिल और तीन लोगों के साथ तड़के 5 बजे इस्माइलपुर गोरिया नहर पुलिया से बबलू राजभर पुत्र हरिलाल राजभर ग्राम इटौरा दयाल निवासी और शुभम सिंह पुत्र जवाहर सिंह व राजमन पुत्र रामधनी प्रजापति गद्दोपुर थाना बिलरियागंज के निवासी तीनो को गिरफ्तार किया। वे पकड़ी गई बाइक से कहीं जा रहे थे जो चोरी की थी। वहीं दूसरी टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक बिलरियागंज मुंतज़िर ने पुलिस टीम के साथ मोहम्मद पुत्र अनवारुल निवासी बिलरियागंज को उसके घर से एक बाइक के साथ प्रातः 5 बजे गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान करके जिला कारागार भेज दिया। बरामद की गई मोटरसाइकिल एक कन्हैया सिंह निवासी गद्दोपुर थाना बिलरियागंज की है। और दूसरी मोटरसाइकिल अंबेडकर नगर जिले की है।
Comments
Post a Comment