जौनपुर : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संकल्प यात्रा व संगोष्ठी सम्पन्न
तम्बाकू से विश्व मे सालाना होती है 70 लाख मौतें - डॉ तारिक़ शेख़
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मातहलका 24x7
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में सिटी नर्सिंग होम के तत्वावधान में एक संकल्प यात्रा व संगोष्ठी का आयोजन नगर के जेसीज चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली उप निरीक्षक शिव प्रकाश वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. आरिफ नदीम मंसूरी ने किया। इस सम्बंध में वक्ताओं की कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ तारिक़ बदरुद्दीन शैख़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व के अंदर प्रत्येक 6 सेकंड में एक मौत होती है और सालाना संसार मे 70 लाख लोग मौत के मुंह मे समाते है उन्होंने तम्बाकू से होने वाली बीमारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पान, बीड़ी, सिगरेट, दोहरा, खैनी गुटखा ये सब जानलेवा बीमारियां पैदा करती है। इससे मुख व गले के कैंसर, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, दमा, टीबी जैसी भयानक बीमारियां होती हैं। इन बीमारियों की जड़ है तम्बाकू। तारिक़ शेख ने जनता को नशा निषेध जागरूकता के लिए प्रेरित करते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। और अंत मे कार्यक्रम की संयोजक व प्रबंधक सिटी नर्सिंग होम डॉ सैय्यद हुमैरा तारिक़ शेख ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉ राजकुमार मिश्र, डॉ खान, डॉ मनीष, डॉ अतुल मित्रसेन, धीरज, नीरज, गुड्डू, उमेश अग्रहरि, सभासद अनवर अहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment