आजमगढ़ : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
मेजवां।
रियायत हुसैन
तहलका 24x7
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गुरुवार को मिजवां फाउंडेशन की एक संगोष्ठी कैफी रोड स्थित हसरत कोचिंग सेंटर पर सम्पन्न हुई। इसमें तम्बाकू के दुष्प्रभाव से बचने के लिये लोगो को जागरूक किया गया। सचिव शमीम काज़िम ने कहा कि किसी भी प्रकार का तम्बाकू सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ्य व मूल्यवान जीवन के लिये हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा से जीवन नाश होता है। इस दौरान लोगों ने नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। संगोष्ठी का संचालन संस्था के संस्थापक आर हुसैन ने किया। इस मौके पर सखावत हुसैन, सैयद शमीम काज़िम, मिनहाज, अमर नाथ बरनवाल, वीरेन्द्र, महताब, रामआसरे वर्मा, सुधीर रावत, जयनाथ, सुजीत, अज़हत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment