सुलतानपुर : जनपद की करौदी कलां पुलिस की सक्रियता सराहनीय

सुलतानपुर : जनपद की करौदी कलां पुलिस की सक्रियता सराहनीय


करौदीकलां।
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7 
                     थानाध्यक्ष करौदी कलां अमित कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने कस्बे समेत क्षेत्र की अन्य प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर पैदल गश्त किया। इस मौके पर पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी लेने के साथ-साथ तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत चालकों को दी। स्थानीय पुलिस की सक्रियता से क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक धनँजय सिह, आर.के.पाठक, राम किशोर रावत, राघवेंद्र सोनकर, हिमाँशु पटेल, राजूराम, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments