आजमगढ़ : बिलरियागंज थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
बिलरियागंज।
आशुतोष मिश्रा
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7
थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में सोमवार की रात दो सगी बहनें शौच करने सिवान में निकली थी। उनके साथ कुछ मनचले छेड़खानी करने लगे छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने उन्हें मारा-पीटा। किसी तरह से भागकर दोनों बहनें थाने पहुंची। दोनों सगी बहनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग उन लोगों के साथ छेड़खानी का प्रयास करने लगे विरोध करने पर मारा पीटा और कंधे पर उठाकर सुनसान स्थान पर ले जाने लगे इससे दोनों बहने जब शोर मचाना शुरू किया तो पास में ही घर से उसका छोटा भाई निकल कर मौके पर गया जब बचाव करना चाहा तो मनचलों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
इस संबंध में बिलरियागंज पुलिस ने करमैनी गांव के 3 लोगों के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है मामला दो संप्रदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। वहीं दूसरी घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भवापुर गांव की है यहां भी गांव की एक महिला अपने घर से शौच के लिए जब भी जाती तो कुछ लोग उसका पीछा करने लगते किंतु वह किसी तरह से भाग कर घर आ जाती। उक्त महिला ने उन लोगों से कहा कि गांव वालों को बता देगी तो चिढ़ कर हमलावरों ने उसे मारा पीटा। इस संबंध में उपरोक्त महिला ने भावापुर के 3 लोगों को नामजद किया है पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच कर रही है।

Comments
Post a Comment