आजमगढ़ : ट्रेनों के घंटो देरी से रेलयात्री हलकान, बढ़ रहा है रेल यात्रियों में आक्रोश
कैफियात, सरयू यमुना व उत्सर्ग एक्सप्रेस चल रही है छह घंटे देरी से
मेजवां।रियायत हुसैन
तहलका 24x7
शाहगंज - मऊ के बीच चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें की घंटे विलम्ब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। दिल्ली से चलकर आज़मगढ़ तक चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस 12226 छह घन्टा विलम्ब से आज़मगढ़ पहुंचने से इसकी समय सारणी ही बिगड़ गई है। आये दिन कैफियात के बिलंब से आने व जाने को लेकर यात्रियों में काफी रोष बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कैफियात डाउन आज़मगढ़ में छह घंटा लेट पहुंची। इसके चलते कैफियात 12226 अप आज़मगढ़ से आधा घन्टा विलंब से रवाना हुई। वहीं सरयू यमुना 14650 खोरासन रोड पर छह घन्टा विलम्ब से पहुंची। वहीं उत्सर्ग 18192 साढ़े छह घन्टा विलम्ब से स्टेशन पर पहुंची। उधर बुधवार की रात 11 बजे के करीब आज़मगढ़ स्टेशन पर उत्सर्ग 18191 का ऐसी फेल हो जाने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते उत्सर्ग 2 घन्टा विलम्ब से आज़मगढ़ से रवाना हो सकी। जिसके चलते आज़मगढ़, खोरासन रोड और शाहगंज स्टेशनों पर यात्री बेबस दिखे।
Comments
Post a Comment