आजमगढ़ : नहर में पानी न आने से किसान परेशान, धान की नर्सरी डालने में हो रही परेशानी
अम्बारी।डा. राजकुमार यादव
तहलका 24x7
शारदा सहायक खण्ड 32 की नहर में पानी न आने से किसान परेशान हो रहे हैं। जिससे किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है और धान की नर्सरी डालने में किसानों को अब देरी हो रही है। ऐसे में जिनकेे पास निजी संसाधन हैं उनकी सिंचाई हो रही है और जो किसान नहर से सिंचाई करते है उनकी फसलें सूख रही हैं नहरों में पानी न होने से धूल उड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार ताखा पश्चिम नहर से उक्त नहर की शाखा निकली है जो कुँवर नदी पलिया मे मिलती है इन गांवों के लोग इसी नहर से सिंचाई करने पर निर्भर रहते हैं जो ताखा भदसार, कटार बन्तरिया, खानजहांपुर, बुटकीया, पलिया आदि दर्जनों गांवों के लोग इस नहर से सिंचाई करने बाध्य हैं। सम्बंधित अधिकारियों से रामकृपाल, हरिराम, कमलेश, संदीप, अशोक, राजेंद्र, लालता, अच्छेलाल, राममिलन, लोरी आदि किसानों ने नहरों में जल्द से जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।

Comments
Post a Comment