जौनपुर : खतरे को आमंत्रण दे रहा विद्युत पोल

जौनपुर : खतरे को आमंत्रण दे रहा विद्युत पोल

जलालपुर।
चंदन सेठ
तहलका 24x7 
                    क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से 50 मीटर की दूरी पर लगा बिजली का पोल एक सप्ताह पहले रात्रि में आये तूफान के कारण नीम के पेड़ से अटका हुआ है। जो बड़े खतरे को आमंत्रण दे रहा है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के काफी प्रयास के बाद त्रिलोचन बाजार से मकरा चौराहे तक एक वर्ष पहले विद्युत पोल लगवाया गया था। जिसपे अभी तक बिजली विभाग द्घारा विद्युत तार नही लगाया गया है।जिससे बाजार वासियों में काफी रोष व्याप्त है। बिजली का तार लोगों के मकान के बाहर लगे टीन सेट से मात्र आधे फुट ऊपर से गया हुआ है। जो कभी भी तेज तुफान आने से टीन सेट मे टच हो सकता है। जिससे बहुत बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसका जिम्मेदार बिजली विभाग स्वयं होगा।अनुराग वर्मा ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अन्दर विद्युत पोल और तार को नही बदला गया तो बाजारवासी अपनी-2 प्रतिष्ठान को बन्द कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगें।

Comments