बिजनौर : नूरपुर उपचुनाव ! रंग लाई चुनाव प्रभारी "ललई यादव" की मेहनत, सपा की हुई ऐतिहासिक जीत

बिजनौर : नूरपुर उपचुनाव ! रंग लाई चुनाव प्रभारी "ललई यादव" की मेहनत, सपा की हुई ऐतिहासिक जीत


बिजनौर / लखनऊ 
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7
             उत्तर प्रदेश में बिजनौर की नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी नईम उल हसन ने बीजेपी के प्रत्याशी अवनी सिंह को 6678 मतों से पराजित कर दिया है। यहां आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने पहले दो चक्र में बढ़त बनाई। इसके बाद भी उनकी बढ़त बरकरार रही। नूरपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने पहले चक्र की अपनी बढ़त को 21वें चक्र तक बरकरार रखा है। उन्होंने 21वें चक्र में 9703 वोट की बढ़त बना ली थी। इस चक्र में सपा के नईम उल हसन को 80996 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 71293 वोट मिले। उन्होंने 19वें चक्र में 8316 वोट की बढ़त बनाई। बिजनौर के नूरपुर में पहले चक्र से ही बढ़त बनाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने 15वें चक्र में भी बढ़त बरकरार रखी। सपा के नईम को 15वें चक्र में 53,771 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 48,589 वोट मिले।
समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन ने बैलट पेपर के बाद शुरु पहले चक्र की गिनती में ही 1200 मत की बढ़त बना ली थी। 5 राउंड में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन – 3620 वोट, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह – 2494 वोट। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह हैं। यह सीट उनके पति लोकेंद्र प्रताप सिंह चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई थी। सपा ने पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे नईमुल हसन पर एक बार फिर भरोसा किया है। आरएलडी, कांग्रेस और बसपा उन्हें समर्थन कर रही है। यहां पर 28 मई को मतदान हुआ था। यहां 61 फीसदी वोट डाले गए थे। 

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महागठबंधन के सपा प्रत्याशी नईमुल हसन की बढ़त शुरु आत से बरकरार रही। विधायक नईमुल हसन की जीत में चुनाव प्रभारी जौनपुर जिले के विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' का भी अहम योगदान रहा। इस के साथ क्षेत्रीय नेताओं व बाहर से आये सभी नेताओं ने विधायक को जिताने के लिए जी-जान लगा दिया। 
पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई जौनपुर जिले के शाहगंज से वर्तमान विधायक है। समाजवादी पार्टी में ऊर्जा व नियोजन राज्यमंत्री रहे औऱ बिजनौर जिले के प्रभारी मंत्री होने के काऱण आज भी जिले में इनकी अच्छी पकड़ बतायीं जाती है। नूरपुर की जीत पर लखनऊ सपा कार्यालय पर जश्न, सपा नेता और कार्यकर्ता मना रहे जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।

Comments