सुल्तानपुर : इकलौते पुत्र की मौत बर्दाश्त न कर सकी मां ने त्यागे प्राण
रविवार को पुत्र की हुई मृत्यु, मंगलवार की सुबह मां ने त्यागे प्राण
करौदीकलां।
अमरीश मिश्रतहलका 24x7
ईश्वर का दंड भी अजीब होता है जिसमें हर कोई बेबस व लाचार नज़र आता है। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को हरीपुर में देखने को मिला जब रविवार को इकलौते पुत्र की मौत के सदमे को बर्दाश्त न कर पाने में असमर्थ मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए। थाना क्षेत्र के हरीपुर निवासी विवेक सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह उम्र 30 वर्ष की मृत्यु अचानक रविवार को हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इकलौते पुत्र की मृत्यु को माँ कुसुमलता सिंह 45 वर्ष सहन न कर सकी और उनकी मौत मंगलवार सुबह हो गई। बेटे की मौत से मां का रो रो कर बुरा हाल था तथा वह सोमवार को गहरे सदमे में चली गई। मंगलवार की सुबह कुसुमलता की भी मृत्यु हो गई। तीन बहनों में इकलौते भाई विवेक की मृत्यु से एक तरफ जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्रवासियों में परिवार के ऊपर पड़ी इस विपत्ति से ग्रामीण गमगीन है।
Comments
Post a Comment