जौनपुर : आमंत्रण ! दोहरा के खिलाफ जन जागरूकता रैली 31 मई को

जौनपुर : आमंत्रण ! दोहरा के खिलाफ जन जागरूकता रैली 31 मई को

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                   जनपद में कैंसर जैसी बीमारी से निजात दिलाने के उद्देश्य से "दोहरा मुक्त जौनपुर" अभियान के तत्वावधान में आगामी 31 मई "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" (वर्ल्ड एंटी टोबैको डे) के अवसर पर एक जन जागरूकता रैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जनजागरूकता रैली एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय (शाही ईदगाह के सामने) मछलीशहर पड़ाव  से प्रातः 6 बजे निकाली जाएगी जो कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। कलेक्ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन/ पत्रकार भवन में "दोहरा मुक्त जौनपुर" विषयक पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद व गैर जनपद के तमाम समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों द्वारा तंबाकू, सिगरेट और दोहरे से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। 
समाज के सभी सामाजिक संस्थाओं,  बुद्धिजीवियों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं व व्यापारियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज को नशा मुक्त करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का साग्रह अनुरोध  है।

Comments