जौनपुर : चौड़ीकरण के दंश का खामियाजा, बजबजा रही नालियां और बिलख रहे लोग

जौनपुर : चौड़ीकरण के दंश का खामियाजा, बजबजा रही नालियां और बिलख रहे लोग

पहली मानसून आते ही सरकार का हो सकता है करोड़ों का नुकसान
 

जिला प्रशासन नहीं चेता तो करोड़ों की लागत से बन रहा लुम्बिनी दुद्धी राज्य मार्ग चढ़ जाएगा मानसून की भेंट 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
                    नगर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर कुछ माह पूर्व हुए तोड़फोड़ से जहां लोगों की भारी क्षति हुई वही अब चौड़ीकरण होने के उपरांत कई समस्याएं उत्पन्न होने लगी है लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है ऐसे मे नगर में चौड़ीकरण के नाम पर खानापूर्ति तो हो गयी है लेकिन मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पूर्व की बनी नालियां पूर्णता पट चुकी हैं। जिससे अब नालियों के गंदा पानी बजबजा रहा है और भीषण दुर्गंध आ रही है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।  
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह पूर्व प्रशासन की चेतावनी के बाद नगर में चौड़ीकरण के नाम पर लोगों द्वारा खुद अपने अतिक्रमण को हटाया था परंतु मानक के विपरीत हुए चौड़ीकरण से आम जनमानस का भारी क्षति भी हुई वहीं अब लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थानीय कस्बा वासियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है वैसे तो सड़क बनकर तैयार हो गयी है परंतु नालियां जस की तस बनी हुई है जिससे मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की नालियां पूर्णतः जाम हो गई हैं। जाम नालियों से भीषण दुर्गंध आ रही है इस दुर्गन्ध से दुकानदारों व राहगीरों की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस भयावह स्थिति से नगर में संक्रमित बीमारियां के फैलने की आशंका बनी है। 


#  ख़ास बात..


कस्बा में नगर पालिका परिषद की जलापूर्ति पाइप लाइन के लीकेज के चलते अब नालियों के गंदा पानी भी नगर पालिका के वाटर सप्लाई पाइप में जा रहा है जिससे सुबह शाम पेयजल आपूर्ति में लोगों के घरों में दुर्गंधयुक्त जलापूर्ति हो रही है। जिसके प्रति नगर पालिका प्रशासन बेसुध है। 

#  नगर पालिका अध्यक्षा ने भेजा अधिकारियों को पत्र


 नगर में नाली व सड़क की पटरियों से सम्बंधित नगर पालिका अध्यक्षा गीता जायसवाल ने भी शासन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज अवगत कराया है कि मानक विपरीत हुए सड़क निर्माण कार्य से लोगों में आक्रोश है एवं नाली निर्माण न होने से नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं नपा को नयी पाइप लाइन बिछाने में भी अड़चन आ रही है। यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। 
इस संबंध में उन्होंने पत्र भेजा है परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगर वासियों की समस्याओं का निदान अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे में लोग गंदे दुर्गंधयुक्त पानी पीने व दुर्गंधयुक्त सांस लेने के लिए मजबूर है 


#  स्वास्थ्य महकमा बेखबर... 


इस दुर्व्यवस्था से स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह बेखबर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसा कोई भी इंतजाम नहीं कराया गया जिससे संक्रमित बीमारी फैलने से रोका जा सके एंव संक्रमण के जद में आये लोगों का समुचित उपचार किया जा सके। 


अंतत: जिम्मेदारों का कहना है कि लुम्बिनी दुद्धी राज्य मार्ग निर्माण में जौनपुर के पालीटेक्निक चौराहे से सुल्तानपुर जनपद के बिलवाई बाजार तक कुल 49 किमी तक सड़क निर्माण होना है ज्यादातर निर्माण कार्य हो गया है। कुछ होना है जो जून माह के प्रथम सप्ताह तक समाप्त हो जाएगा। शेष नाली निर्माण, पटरी निर्माण व साइन बोर्ड लगना बाकी है जल्द ही समस्त निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

Comments