आजमगढ़ : 120वीं जयन्ती पर याद किये गए मुंशी गया प्रसाद

आजमगढ़ : 120वीं जयन्ती  पर याद किये गए मुंशी गया प्रसाद

आजमगढ़ ब्यूरो। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय 
तहलका 24x7 
                     यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव के पिता आदर्श शिक्षक मुंशी गया प्रसाद यादव की 120वीं जयन्ती पर  प्राथमिक विद्यालय अम्बारी प्रथम पर मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हए उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुन्शी गया प्रसाद स्मृति कक्ष में मुंशी गया प्रसाद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। वक्ताओं ने कहा कि मुंशी प्राथमिक पाठशाला अम्बारी में एक शिक्षक के रूप में 42 साल की सेवा कर क्षेत्र के युवाओं को शिक्षित करने का काम किया। वे उस समय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में  मिशाल कायम किया था ।जब देश अंग्रेजों के चंगुल में था। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को चोरी छुपे शिक्षा देने का भी  काम  करते थे। उनका विचार था कि देश के विकास के लिए उस देश के नागरिकों का शिक्षित होना जरूरी है। समिति के संयोजक डॉ सुरेश यादव ने कहा कि  इसी अम्बारी प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने 42 साल की सेवा  का नतीजा रहा कि जिले के लिए कई हस्तियों को जन्म भी दिया। जिसमें मुख्य रूप में पूर्व मुख्यमंत्री स्व रामनरेश यादव, पूर्व बिधायक रामबचन यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व सांसद ओबीदुल्ला आजमी, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव जैसे लोगों को जन्म दिया। इसके अलावा कई अधिकारी और वैज्ञानिकों को भी जन्म दिया है। कार्यक्रम के दौरान सिद्धेश्वर पाण्डेय और वीरेंद्र यादव को समिति के संयोजक डॉ सुरेश यादव और कोषाध्यक्ष राम चंद्र यादव द्वारा समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्यरूप से संयोजक डॉ सुरेश यादव, बलबीर यादव, रामचंद्र यादव, रामधारी यादव, हरिबंश यादव, रामसिंह यादव, अनिल कुमार, रामजतन, रामफेर यादव, पलकधारी, रामअचल, सियाराम राजभर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर सिंह यादव एवं संचालन दिनेश यादव ने किया। अंत मे विद्यालय के प्रधानाध्याक राजेश यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। 

Comments