सुल्तानपुर : शिक्षा का व्यवसायीकरण समाज के लिए घातक- शैलेंद्र प्रताप सिंह

सुल्तानपुर : शिक्षा का व्यवसायीकरण समाज के लिए घातक- शैलेंद्र प्रताप सिंह 

करौदीकलां
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7 
                         शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण करते हुए एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जिससे समाज में आपसी भाईचारा व प्रेम बना रहे शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए उक्त बातें एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि जगदीश प्रताप सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान तवक्कलपुर नगरा के उद्घाटन के अवसर पर कही। उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति बुराइयों तथा कुरीतियों के खिलाफ लड़कर समाज में परिवर्तन ला सकता है। श्री सिंह ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रमोद मिश्र ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में शिक्षा से संस्कार गायब हो रहे हैं जिससे समाज में विषमताएँ पैदा हो रही है। श्री मिश्र ने मुख्य अतिथि शैलेंद्र प्रताप सिंह से विद्यालय में शिक्षण कक्ष की मांग की जिसे स्वीकार करते हुए एमएलसी श्री सिंह ने विद्यालय में सौ मीटर संपर्क मार्ग भी देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजन-अर्चन करते हुए फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव सिहव सँचालन केशव प्रसाद मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तेज प्रताप सिंह, विजय शंकर तिवारी डा.राम सकल उपाध्याय, अमृतलाल अग्रहरि आदि मौजूद रहे। प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिह ने अतिथियों व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments